शामली। मौसम का मिजाज बुधवार को एक बार फिर से बदल गया। दोपहर दो बजे के बाद बादल छाए गए और बूंदाबांदी होने लगी। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में पांच डिग्री और रात के तापमान दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
बुधवार सुबह हल्की धूप निकली और हवा चलती रही। दोपहर दो बजे के बाद मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया। अचानक बादल छा गए और तीन बजे के करीब बूंदाबांदी होने लगी। शाम पांच बजे के लगभग धूप निकलने से मौसम सामान्य हो गया। दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से लोगों को राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा और मुजफ्फरनगर के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि अगले चार दिन बारिश होने की संभावना रहेगी।