फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में तीन गुना से अधिक रहा मौत का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कोरोना काल में मई माह में लोगों की हुई मौत का आंकड़ा तीन गुना बढ़ गया था। इस साल नगरपालिका शामली से मई माह में सबसे ज्यादा 104 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हुए हैं। जबकि इससे पहले महीने अप्रैल में 27 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हुए थे।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में मार्च माह में केस आने शुरू हुए थे। अप्रैल के आखिरी सप्ताह से लेकर मई माह तक कोरोना पीक पर रहा। इस दौरान लोगों की मौत के आंकड़ा भी बढ़ा है। नगरपालिका रिकार्ड के मुताबिक इस साल जनवरी से अब तक लगभग 268 मृत्यु प्रमाण पत्र, जिनमें 173 पुरुष और 95 महिलाओं के प्रमाण पत्र जारी हुए हैं।
इस साल के छह महीनों में सबसे ज्यादा मौत का आंकड़ा मई माह में सामने आया। पालिका से 104 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हुए, जबकि इससे पहले महीने अप्रैल में 27 और मार्च में 35 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हुए। इस तरह से मई महीने में मौत का आंकड़ा तीन गुना से ज्यादा रहा। इस महीने 15 जून तक 14 मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हुए हैं।
विज्ञापन

------
27 लोगों की मौत का कारण बना कोरोना
मार्च से अब तक नगरपालिका से जारी होने वाले मृत्यु प्रमाण पत्रों में करीब 27 लोगों की मौत का कारण कोरोना से होना बताया गया है। इसके अलावा करीब 16 लोगों की मौत हार्टअटैक से, बुखार से 10 और ब्रेन हैमरेज से तीन लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में पिछले साल से अब तक कोरोना से 44 मौत होना दर्ज है। जिसमें 32 मौत पिछले साल और 12 मौत कोरोना की दूसरी लहर में दर्ज की गई।
2021 में अब तक जारी हुए मृत्यु प्रमाण पत्रों की स्थिति
माह - कुल - पुरुष - महिला
जनवरी - 38 - 25 - 13
फरवरी - 50 - 30 - 20
मार्च - 35 - 22 -13
अप्रैल - 27 - 22 - 05
मई - 104 - 65 - 39
जून अब तक - 14 - 09 - 05
कोट
नगरपालिका से इस साल में अब तक मई माह में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने की संख्या ज्यादा रही है। इनमें कई लोगों की मौत का कारण गंभीर बीमारी से होना बताया गया है। - सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें