फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली में बूंदाबांदी, ऊन-चौसाना में दो घंटे झमाझम हुई बारिश से जलभराव

विज्ञापन
ऊन में बारिश से जलभराव के बीच से जाते बाइक  सवार । संवाद
विज्ञापन
- बल्ला माजरा में एचटी लाइन के दो खंभे टूटकर घरों पर गिरे, विद्युत आपूर्ति रही ठप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/ऊन। जिले में एक बार फिर मौसम में बदलाव आया है। शहर में सुबह को बूंदाबांदी हुई जबकि चौसाना और ऊन क्षेत्र में लगभग दो घंटे तक तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश होने से जहां जलभराव की समस्या बन गई वहीं बल्ला माजरा में एचटी लाइन के दो खंभे तारों से टूटकर ग्रामीणों के घरों पर गिर गए। उस समय बिजली न होने से हादसा होने से बच गया। बारिश होने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई।
जिले में शुक्रवार को मौसम में बदलाव के कारण सुबह से ही बादल छाए रहे। आठ बजे काले बादल छा गए, जिससे शामली शहर व आसपास के क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। बूंदाबांदी व बादल छाए रहने से मौसम सुहाना बना रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम होकर 29 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होकर 26 डिग्री सेल्सियस बना रहा। मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम मिश्रित रहने और बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

चौसाना क्षेत्र में सुबह दो घंटे तक तेज हवा के साथ बारिश हुई। बल्ला मजरा गांव में 11 हजार केवीए की हाईटेंशन लाइन के लोहे के दो बड़े खंभे जड़ से जर्जर होने के कारण ग्रामीणों के घरों पर गिर गए। खंभों के साथ बिजली की तार भी घरों पर गिरने से लोगों में दहशत बन गई। गनीमत रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि उस समय बिजली बंद थी। ग्रामीण रिजवान, सरफराज, अतिउल्लाह, इरशाद शाह, आनंद, फुरकान शाह, इमरान शाह, बसीद खान, शमीम ख़ान, महमूद खान, शेरखान आदि का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते ये खंभे जर्जर हालत में खड़े थे, लेकिन समय रहते इनकी देखभाल नहीं की गई। खंभे गिरने से दिनभर बिजली आपूर्ति ठप रही। ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि खंभों को जल्द दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन

ऊन कस्बे में सुबह को लगभग दो घंटे तेज बारिश हुई, जिससे कस्बे के मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। कस्बे में चारों तरफ आने वाले मार्गों पर जलभराव की स्थिति हो गई। पिंडोरा रोड, जूनियर हाई स्कूल,पीएनबी, डीएवी इंटर कॉलेज, स्टेट बैंक, बस स्टैंड से बाजार जाने वाली सभी सड़कों पर जलभराव देखने को मिला। कस्बे में सरकारी नालों पर जगह-जगह अतिक्रमण कर लिया गया है तथा पॉलिथीन का प्रयोग भी लगातार किया जा रहा है। पॉलिथीन व गंदगी की वजह से नाले अटे पड़े रहते हैं। जलभराव से कस्बे के लोगों को आने जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ी।

ऊन में बारिश से जलभराव के बीच से जाते बाइक  सवार । संवाद

ऊन में बारिश से जलभराव के बीच से जाते बाइक  सवार । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें