यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर परीक्षाफल में शामली के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्राओं नेहा और खुशी ने जिला टॉप किया है। दोनों सगी बहनें हैं और उनके पिता एक स्कूल में वैन चालक हैं। जिले की टॉप टेन सूची में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की बालक और बालिका दोनों विंग के छात्रों का दबदबा रहा। परीक्षाफल के मामले में इंटर और हाईस्कूल दोनों में जिला पूरे प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हाईस्कूल और इंटर दोनों की परीक्षा में जनपद के 12 -12 छात्र-छात्राएं टॉप टेन मेरिट में हैं। इनमें सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा नेहा विश्वकर्मा ने हाईस्कूल में 94 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसी स्कूल में पढ़ने वाली उसकी बड़ी बहन खुशी विश्वकर्मा ने इंटर में टॉप किया है। ये दोनों शहर के दयानंद नगर में रहते हैं। इनके पिता प्रमोद कुमार एक प्राइवेट स्कूल में वैन चलाते हैं। टॉप टेन की सूची में हाईस्कूल में 12 में से नौ छात्राएं हैं जिनमें अधिकांश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज शामली की हैं। इंटर की मेरिट में 12 में से आठ छात्र हैं। इसमें भी सरस्वती विद्या मंदिर की बालक और बालिका दोनों विग के ही छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा है।
नाम कालेज का नाम प्रतिशत
नेेहा विश्वकर्मा सरस्वती बा.वि. मं इं. कालेज शामली 94
मीनाक्षी पंवार सरस्वती बा.वि. मं इं. कालेज शामली 93.33
निक्की शर्मा देवी उमराकौर वै.इं.का.बनत 93
दक्ष नामदेव सरस्वती वि. मं इं. कालेज शामली 92.50
अनंत मलिक सरस्वती वि. मं इं. कालेज शामली 92.17
शिखा मलिक सरस्वती बा.वि. मं इं. कालेज शामली 92.17
कोमल सरस्वती बा.वि. मं इं. कालेज शामली 91.50
श्रृष्टि अग्रवाल सरस्वती बा.वि. मं इं. कालेज शामली 91.17
यशवी चौहान सरस्वती बा.वि. मं इं. कालेज शामली 90.83
दीपांशु मलिक सरस्वती वि.मं इं कालेज शामली 90.67
मुस्कान सरस्वती बा.वि. मं इं. कालेज शामली 90.67
कुलदीप देवी उमराकौर वै.इं.का.बनत 90.50
श्रुति संगल सरस्वती बा.वि. मं इं. कालेज शामली 90.50
शामली जनपद के इंटर के टॉपर
छात्र कालेज प्रतिशत
खुशी विश्वकर्मा सरस्वती बा.वि. मं इं. कालेज शामली 90.40
हर्षित भारद्वाज सरस्वती .वि. मं इं. कालेज शामली 89.20
गौरव सिंह सरस्वती.वि. मं इं. कालेज शामली 88.80
साक्षी रानी सरस्वती बा.वि. मं इं. कालेज शामली 88.60
आकाश सैनी लाला नर्सिंग दास एसवीएमआईसी कैराना 88.40
विजय कुमार आरएसएस इंटर कालेज झिंझाना 88.0
तुषार देशवाल सरस्वती वि. मं इं. कालेज शामली 87.40
वर्णिका कौशिक सरस्वती बा.वि. मं इं. कालेज शामली 87.40
सूरज गुप्ता सरस्वती वि. मं इं. कालेज शामली 87.00
हर्ष भटनागर सरस्वती बा.वि. मं इं. कालेज शामली 86.80
खुशी सरस्वती बा.वि. मं इं. कालेज शामली 86.80
आकाश शर्मा सरस्वती वि. मं इं. कालेज शामली 86.60
इंटर और हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा शामली
शामली। हाईस्कूल और इंटर परीक्षाफल में प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहा। शिक्षा विभाग के अनुसार परीक्षाफल के मामले में पूरे प्रदेश में शामली जनपद दूसरे स्थान पर रहा है। हाईस्कूल में पूरे प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिला पहले, शामली दूसरे और लखनऊ तीसरे नंबर पर रहा। जबकि इंटर परीक्षा में लखनऊ का पहला, शामली का दूसरा और गाजियाबाद का तीसरा नंबर रहा।
जनपद का परीक्षाफल
हाईस्कूल 91.42
इंटर 88.78
जनपद का इंटर परीक्षाफल
पंजीकृत 11352
परीक्षा दी 10930
उत्तीर्ण 9704
प्रतिशत 88.78
जनपद का हाईस्कूल परीक्षा
पंजीकृत 13606
परीक्षा दी 12983
उत्तीर्ण 11869
प्रतिशत 91.42