फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रक से सरिया चोरी करने के आरोप में चालक-क्लीनर गिरफ्तार

Mon, 02 Feb 2026 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बाबरी थाना पुलिस ने ट्रक से 290 किलोग्राम सरिया चोरी करने के आरोप में चालक और क्लीनर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सरिया की जगह ट्रक में पत्थर रखकर कांटे पर वजन पूरा दिखाया था।
विज्ञापन

जिला मेरठ के थाना प्रतापपुर के गांव भूड़बराल निवासी नितिन विकल ने बाबरी थाने पर दो दिन पहले 31 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह निर्माण कंपनी में ठेकेदार है। कंपनी का दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गांव हिरनवाड़ा के पास रेस्ट एरिया के कन्स्ट्रक्शन का कार्य चल रहा है। ठेकेदार ने बताया कि ट्रक चालक ने ट्रक में पत्थर रखकर कांटे पर पूरा वजन दिखाकर रास्ते में 290 किलोग्राम सरिया बेच दिया। ट्रक खाली करते हुए पत्थर देखे जाने पर इस मामले का खुलासा हुआ था।सीओ थानाभवन जितेंद्र सिंह ने बताया कि बाबरी पुलिस ने ट्रक से सरिया चोरी करने के आरोप में चालक रिजवान निवासी गांव लालपुर सोलाना थाना धौलाना जनपद हापुड़ और क्लीनर मुरसलीन निवासी गांव लालपुर सोलाना थाना धौलाना जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से चोरी किया गया सरिया बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें