-सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई वेश प्रतियागिता
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो
शामली। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वेश प्रतियोगिता हुई, जिसमें विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने कहा कि वेश हमारी समानता की भावना का प्रतीक है।
कॉलेज में सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ आर्य समाज शामली की प्रधान नीलम आर्य, राष्ट्रीय सेविका समिति की जिला कार्यवाहक पूनम आर्य, वैश्य महिला समाज की जिलाध्यक्ष अंजली गर्ग और प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में 36 बालिकाओं ने स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के घोषित परिणाम में कक्षा नौ की अदिति वर्मा, शिवका मित्तल, तन्वी सैनी ने प्रथम, खुशी वर्मा, वृंदा दीक्षित, निधि नामदेव ने द्वितीय, कल्पना, वंशिका, राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 की आस्था, वाणी, साक्षी ने प्रथम, अवनी, वन्दना, वेनुशा ने द्वितीय, अक्षि, सुप्रिया, आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 की नंदिनी, प्रगति, नंदिनी ने प्रथम, सृष्टि, देविका, वृष्टि ने द्वितीय, प्रिया, सृष्टि, वैष्णवी ने तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 12 की सोनल, खुशी, पायल ने प्रथम, शगुन, आयुषी, रेशम ने द्वितीय, किटटू, अंजलि, काकुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने कहा वेश हमारी समानता की भावना, स्वच्छता और अनुशासित रहने का प्रतीक है। विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है। इस अवसर पर अनुशासन प्रमुख शिक्षिका गीता कांबोज, कविता गुप्ता, वंदना, मोनिका, संजीव कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।