फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. आंबेडकर ने देश में बढ़ाया समरसता का भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। संविधान निर्माता डॉ.भीम राव आंबेडकर की 131वीं जयंती नगर में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर संविधान निर्माता के साथ साथ प्रख्यात शिक्षाविद व समाज सुधारक भी थे।
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा ने कहा कि उनके कार्यों को कोई भी भुला नहीं सकता। हम सभी को बाबा साहब के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। अनमोल गर्ग ने कहा कि बाबा साहब ने समरसता के उस भाव को भी आगे बढ़ाया है, जो भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। डा. आंबेडकर जयंती पर शोभा यात्रा का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर राकेश ऋषिराज, ऋषिपाल विकसित, धर्म सिंह, अनिल डीलर, देशराज, भागमल सिंह, राजेश कुमार, एप्पल कुमार, कन्हैया सैनी, लवी राणा, अनिल बर्मन, अमित कुमार, नीटू कुमार, हाजी राव जमशेद, वेदपाल गहलोत, सौरभ कुमार, तीर्थ प्रकाश, परवीन कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें