शामली। डॉट्स की दवाइयां नहीं मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सीएमओ आफिस पर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएमओ तथा जिला क्षय रोग अधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाया। डिप्टी सीएमओ द्वारा मामले में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बुधवार को भाकियू नेता विनोद निर्वाल तथा प्रदीप चौधरी पूर्व चेयरमैन सीएमओ ऑफिस पर हंगामा किया। भाकियू के लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से ऊन में दवाइयां नहीं मिल रही थी। ऊन के डाक्टरों ने भाकियू नेताओं को कहा कि क्षेत्र महीनों से दवाइयां नहीं आ रही हैं। इस पर वहां से किसी कर्मचारी ने जिला क्षय रोग अधिकारी का नंबर देकर कहा कि इनसे बात कर लो इस पर भाकियू के लोगों से अपने आप को डा. सुशील बताकर अभद्रता कर दी।
इस पर भाकियू ने नेताओं ने जिला क्षय रोग अधिकारी डा. सुशील से मुलाकात कर उनके सामने समस्या रखी। जिस पर उन्होंने बताया कि यह नंबर तो उनका नहीं है। उधर दवाईयों के बारे में उन्होंने भाकियू नेताओं को बताया कि जिले में दवाईयां पूरी है यदि कोई दवाई देने से मना करता है तो कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन के लोग शांत हो गए। इस दौरान प्रदीप चौधरी, कुलदीप पंवार, पुष्पेंद्र डायरेक्टर, कृष्ण खोडसमा, पप्पू मालैंडी, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
बरेली से आया है दवाइयों का स्टॉंक
भाकियू नेताओं ने जब डाक्टरों के सामने दवाइयों की कमी होने की बात रखी तो पता चला कि दो दिन पूर्व ही बरेली से भरपूर मात्रा में दवाइयों का स्टॉक आया है और संबंधित डाट्स सेंटर को भेजा गया है, लेकिन उसके बाद भी ऊन से दवाई देने से मना कर दिया गया।
थाने में दी जांच कराने की तहरीर
जिस नंबर से भाकियू नेता के साथ अभद्रता की गई उस नंबर के खिलाफ डिप्टी सीएमओ डा. सुशील द्वारा कोतवाली शामली में शिकायत की गई ताकि जिसने धमकी दी उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सके तथा पूरे प्रकरण की असलियत का पता लगाया जा सके। उधर, भाकियू नेता प्रदीप चौधरी ने जिस नंबर पर बात की थी उसने आप को डा. सुशील बताया था। प्रदीप द्वारा लोगों की समस्या रखी जाने के बाद उसने अभद्रता शुरू कर दी थी। उधर जब भाकियू नेताओं ने डिप्टी सीएमओ डा. सुशील से बात की और नंबर दिखाया तो वह नंबर उनका नंबर नहीं निकला।