फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयभीत नहीं होना है, हम बुलडोजर की चाबी छीन लेंगे

विज्ञापन
ामली क्षेत्र के गांव काबड़ौत में युवा पंचायत को संबोधित करते रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। काबड़ौत गांव में युवा पंचायत में चौधरी जयंत ने जहां केंद्र व प्रदेश सरकार पर कटाक्ष किए तो कुछ मामलों में चुटकी भी ली। उन्होंने कहा कि बाबा आजकल बुलडोजर से भय का माहौल बना रहे हैं। युवाओं का डरना नहीं है, हम बुलडोजर की चाबी छीन लेंगे।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना को लेकर कहा कि इस मुद्दे पर कई पूर्व सैन्य अधिकारियों से मेरी वार्ता हुई है। सभी ने इस योजना को देश और सेना के लिए गलत बताया है। हम सरकार की गलत नीतियों का खुलकर विरोध करेंगे, इसके बदले मेरे ऊपर भले ही कितने मुकदमे क्यों न दर्ज हो जाएं।
शामली के गांव काबड़ौत में आयोजित युवा पंचायत में जहां भारी भीड़ उमड़ी पड़ी, वहीं दूसरी तरफ पंचायत में युवाओं से ज्यादा बुजुर्ग व अधेड़ उम्र लोग शामिल रहे। हालांकि कई युवाओं ने मंच से अग्निपथ योजना को लेकर नाराजगी भी जताई। जबकि कई वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि अब सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उधर युवा पंचायत को लेकर चप्पे -चप्पे पर पुलिस की तैनाती रही।
विज्ञापन

अपने अधिकारों के लिए लंबी लड़ाई को तैयार: इकरा हसन
कैराना विधायक नाहिद हसन की बहन इकरा हसन ने युवा पंचायत में कहा कि इस सरकार ने पहले किसानों पर प्रहार किया। अब देश के जवानों पर करने का प्रयास कर रही है। कृषि कानूनों की तरह सरकार को ये योजना भी वापस लेनी होगी। अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए हम लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
मेजर हिमांशु ने कहा, युवाओं के साथ धोखा
कारगिल युद्ध में शामिल रहे मेजर हिमांशु ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों और युवाओं की भलाई के लिए एक भी कार्य नहीं किया है। अग्निपथ योजना युवाओं के साथ धोखा है। सेना में चार साल की नौकरी का कोई मतलब नहीं होता। सभी को मिलकर यह लड़ाई लड़नी होगी।

शामली क्षेत्र के गांव काबड़ौत में युवा पंचायत में मौजूद लोग।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें