शामली। वीवी इंटर कॉलेज शामली की बालिका शाखा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई श्रमदान और सफाई अभियान चलाया गया। विद्यालय की इकाई के स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एसके आर्य ने बताया कि छात्र जीवन में विद्यालय से जुड़े कार्यों के लिए श्रमदान करना सीधे-सीधे राष्ट्र की और समाज की सेवा है। साथ ही इन सब कार्यों से छात्रों में नेतृत्व की भावना का विकास होता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनुराग शर्मा ने कहा कि छात्रों को शिक्षा के अतिरिक्त सामाजिक और व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करने हेतु श्रमदान और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा लगातार किया जाता है। जल्द ही मतदाता जागरूकता और कोविड-19 जागरूकता हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। मौके पर तरुण निर्वाल, राहुल कश्यप, कपिल, फरमान, नौशाद, कपिल, मनीष, संदीप मित्तल, राजीव गोयल, सुशील आदि मौजूद रहे।