झिंझाना कुत्तों के हमले से घायल मासूम बच्च
झिंझाना। दो मासूमों को आवारा कुत्तों ने नोचकर घायल कर दिया। लोगों ने बामुश्किल बच्चों को बचाते हुए चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। दूसरी ओर, बाइक सवार दंपती की बाइक कुत्ते से उलझ गई जिसमें दंपती के साथ ही बाइक पर सवार उनके दो बच्चे भी घायल हो गए।
रविवार को कस्बे के मोहल्ला होसंगपुर निवासी सलीम के पोते साद (6) तथा फेज (4) घर के बाहर गली में खेल रहे थे कि दो कुत्तों ने दोनों मासूम पर हमला कर उन्हें घसीट लिया। उसी समय मोहल्ले के लोग दौड़े और कुत्तों को भगाते हुए बच्चों को बचाया। दूसरी ओर, पुलिस चौकी ऊन क्षेत्र के गांव चुंधियारी निवासी नवाब अपनी पत्नी तथा दो बच्चों के साथ बाइक द्वारा ससुराल टपराना जा रहा था। झिंझाना रोड पर अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। जिससे बाइक सवार दंपती और बच्चे दूर जा गिरे। राहगीरों की मदद से घायलों को झिंझाना में प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। संवाद
झिंझाना कुत्तों के हमले से घायल मासूम बच्च