फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के अंतिम दिन जमकर डाक मत डाले

Sat, 18 Nov 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ शामली
विज्ञापन
election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। नगर निकाय चुनाव के मतदान प्रशिक्षण के अंतिम दिन चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने डाक वोट डाले। जिले में निकाय के अध्यक्ष पद के लिए सौ वोट का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को भैसवाल रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी स्थल के नीलामी चबूतरे में नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के प्रशिक्षण स्थल पर निकायवार डाक मत के लिए मतपेटी की व्यवस्था करके चुनाव आरओ को बैठाया गया।

अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए 100 डाक पत्र डाले गए। जिनमें शामली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 59, कांधला छह, कैराना नौ, बनत चार, एलम में दो, गढ़ीपुख्ता में एक, झिंझाना तीन, थानाभवन 11, जलालाबाद एक, ऊन में चार डाक मत डाले गए। बृहस्पतिवार को नगर निकाय अध्यक्ष के लिए 96 डाक मत डाले गए थे। पिछले दो दिनों में शामली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद हेतु 124, कांधला में 15, कैराना 15, बनत आठ, एलम दो, गढ़ीपुख्ता एक, झिंझाना तीन, थानाभवन 18, जलालाबाद दो, ऊन नगर पंचायत में आठ डाक मत मिलाकर 196 डाल गए हैं। 
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव में डाक मत में लगाए अधिकारियों का मानना है कि उनके द्वारा पिछले दो दिनो में 196 डाक मत डालने के लिए जारी किए गए हैं। उनमें कितने कर्मचारियों ने अपने डाक मत डाले है। चुनाव परिणाम के बाद पता ही खुलासा हो पाएगा। जिले भर में कुल 807 डाक मत पत्रो की संख्या हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें