फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोमैट्रिक हाजिरी नहीं लगाने पर वेतन रोका

Tue, 12 Jun 2018 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। बायोमैट्रिक हाजिरी नहीं लगाने वालों की डीएम के आदेश पर सीएमओ ने मई माह की तनख्वाह रोक दी, जिससे एएनएम का गुस्सा भड़क गया। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ उप्र की शामली शाखा के नेतृत्व में एएनएम ने सीएमओ दफ्तर पर हंगामा किया। सभी एएनएम ने 25 तारीख तक समस्या के समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किए जाने की चेतावनी सीएमओ को दी है।  
विज्ञापन


सोमवार को एएनएम संगठन की शामली शाखा की अध्यक्ष लोकेेश चौधरी के नेतृत्व में सीएमओ ऑफिस पर पहुंची। एएनएम ने अपनी मांगों को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोकेश चौधरी ने बताया कि सीएमओ के आदेश पर मई माह वेतन बायोमैट्रिक पर हाजिरी नहीं लगाने पर रोक दिया गया। सभी एएएनम 10-15 किमी की दूरी पर जाकर अपना काम करती हैं, ग्रामीण क्षेत्र में यातायात की सुविधा भी नहीं है।

ऐसे मे बायोमैट्रिक हाजिरी लगानी संभव नहीं है। यदि उनकी इस समस्या का समाधान नहीं होता है, तो सभी एएनएम 25 जून से अनिश्चित कालीन धरने पर           बैठ जाएंगी। और यदि बायोमैट्रिक जरूरी है, तो ड्यूटी टाइम सुबह आठ बजे से लेकर साढ़े बारह बजे तक करने के आदेश लिखित में दिए जाएं। वहीं, एएनएम लोकेश चौधरी के अनुसार नियम लागू हो तो सब पर हो। किसी भी जिले में फील्ड कर्मचारी को बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी नहीं लगवाई जा रही है। शामली में भी लेखपाल, ग्राम सचिव सहित अन्य विभाग के कर्मचारियों से हाजिरी नहीं लगवाई जा रही है।
विज्ञापन


डीएम के आदेश पर पिछले चार माह से सभी को बायोमैट्रिक से उपस्थिति लगाने को कहा जा रहा है। अप्रैल माह का वेतन भी निकाल दिया गया था, लेकिन मई माह में उपस्थिति बायोमैट्रिक से लगाने को कहा गया, जिसने नहीं लगाई, उसका वेतन रोकने के निर्देश दिए गए है, ताकि बायोमैट्रिक व्यवस्था लागू हो सके। - डॉ. राजकुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें