शामली।
भाकियू नेता ने शहर कोतवाली पुलिस पर उसके खिलाफ साजिश रचने तथा जान का खतरा होने की बात कही है। इस संबंध में सीओ से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
भाकियू नेताओं की एक बैठक नगर पालिका में आयोजित हुई। जिसमें भाकियू नेता विनोद निर्वाल ने आरोप लगाया कि वह कोतवाली में एक फैसले के संबंध में गया था। वहां पर तैनात एक एसआई ने कोतवाली के इशारे पर उसके साथ अभद्रता की तथा झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दे दी। शहर कोतवाली पुलिस उसके खिलाफ षड्यंत्र रच रही है। उन्होंने कोतवाली शामली तथा एसआई से जान का खतरा बताया है। जिसके बाद अन्य भाकियू नेता सीओ सिटी एके सिंह से मिले और पूरा मामला संज्ञान में डाला। उन्होंने मामले में जांच कराने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष जावेद तोमर, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद आदि मौजूद रहे।