फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ लॉकडाउन, बेवजह न निकले घर से

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। 55 घंटे के लिए साप्ताहिक लॉकडाउन शुरू हो गया। इसलिए बेवजह घर से बाहर न निकलें। बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। दूध और दवा की दुकानें खुलेंगे जबकि लोगों की आवाजाही भी सीमित रहेगी। रोडवेज बसों का संचालन जारी रहेगा। पुलिस बिना वजह घूमने वालों पर नकेल कसने के लिए चेकिंग करेगी।
विज्ञापन

प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार की रात दस बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू रहता है। शासन-प्रशासन के निर्देश के अनुसार बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे। फल एवं सब्जियों की दुकानें भी नहीं खुलेंगी। सुबह के समय दूध और मेडिकल स्टोर पूरे दिन खुले रहेंगे। इसके अलावा शराब की दुकानें भी खुलेंगी। लरोडवेज की बसों का संचालन होगा। केवल बाहर से आने वाले लोगों को ही आवाजाही की इजाजत होगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि साप्ताहिक लॉकडाउन बीते सप्ताह की तरह ही लागू रहेगा।
मास्क नहीं लगाने पर किए चालान
जलालाबाद। पुलिस ने शुक्रवार को ऐसे करीब तीन दर्जन लोगों के चालान किए जो बिना मास्क लगाए सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे थे या दुपहिया वाहनों पर सवार थे। पुलिस ने उनसे जुर्माना वसूल किया। इस दौरान बिना मास्क घूम रहे लोगों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें