फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंगहोम और क्लीनिक पर भीड़ न लगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कोरोना वायरस के संक्रमण फैलाव पर अंकुश लगाने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से आम नागरिकों से अपील है कि वह नर्सिंग होम और क्लीनिक पर भीड़ न लगाएं। बीमारियों के संबंध में लोग फोन के माध्यम से डाक्टरों से परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉक्टर अकबर खान और महासचिव डॉक्टर अजय कुमार सैनी ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए सावधानी की आवश्यकता है। लॉकडाउन के दौरान शहर में कई नर्सिंगहोम के कर्मचारियों के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से यह ऐतिहात का निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन की ओर से आम नागरिकों से अपील है कि वह नर्सिंग होम, क्लीनिक पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। बीमारियों के संबंध फोन अन्य माध्यम से डाक्टरों से परामर्श ले सकते हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुडे़ विशेषज्ञ 29 डाक्टरों के नाम और मोबाइल नंबर की सूची जारी की गई है। जिसमें फिजिशयन, सर्जन, एंटी सर्जन, डेंटल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें