शामली। नवीन मंडी में रखी तीनों विधानसभाओं की ईवीएम मशीनों की सुरक्षा की जांच की। इस दौरान अधिकारियों को वहां मौजूद फोर्स और मंडी सचिव मिले। डीएम ने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीएम सुजीत कुमार ने एडीएम भरत जी पांडेय, कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा, उपजिलाधिकारी शामली एमपी सिंह के साथ नवीन मंडी स्थल में बने जनपद की तीनों विधान सभाओं के स्ट्रांग रूम की निगरानी कर रहे मजिस्ट्रेट एवं सुरक्षा बलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी स्टाक रूम में रखी ईवीएम मशीनों की सुरक्षा संतोषजनक मिली। डीएम ने 11 मार्च को मतगणना व स्थल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। कहा कि 11 तारीख को अवकाश रहेगा।