फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में प्रगति पर डीएम सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास कार्यों में कम प्रगति पर डीएम सख्त
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने विकास कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा करते हुए डी ग्रेड रैंकिंग वाले विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए रिपोर्टिंग ठीक करने एवं लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न लाने वाले अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने विकास कार्यक्रमों की विभाग वार समीक्षा करते हुए डी ग्रेड रैंकिंग वाले विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने चेतावनी दी कि लक्ष्य के सापेक्ष यदि अपेक्षित प्रगति नहीं होती है, तो अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों के स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं गो आश्रय स्थलों पर व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई से नहरों की साफ-सफाई चेक डैम आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा एवं लोक निर्माण विभाग से नई सड़कों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कृषि विभाग की समस्त योजनाओं में प्रभावी कार्रवाई करने और किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कॉविड 19 टीकाकरण का लक्ष्य शत-प्रतिशत करने, 12 से 14 वर्ष आयु के बच्चों को फोकस करते हुए टीकाकरण किया जाने, खंड विकास अधिकारी, डीपीआरओ, बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, आंगनबाड़ी आदि द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण कराने पर जोर दिया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, समाज कल्याण विभाग की समीक्षा की और विभिन्न पेंशनों में नए आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, डीडीओ प्रमोद कुमार, सीएमओ डॉक्टर संजय अग्रवाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें