फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डीएम ने गैरहाजिर बीएसए और ऊर्जा निगम के तीन एक्सईएन का वेतन रोका

Sun, 05 Apr 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ​शिकायत करते फरियादी । संवाद
विज्ञापन
शामली। जिले की तीनों तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील में डीएम अरविंद कुमार चौहान ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। इस दौरान डीएम ने बीएसए और ऊर्जा निगम के तीन अधिशासी अभियंताओं के गैर हाजिर रहने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए। तीनों तहसीलों में 94 शिकायतों में मात्र सात शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

डीएम ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को समय से गुणवत्तापरक निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम, अधिशासी अभियंता विद्युत तृतीय व अधिशासी अभियंता विद्युत चतुर्थ अनुपस्थित पाए जाने पर इनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। इसलिए शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान 50 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया और शेष शिकायतों के समय से निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एसपी एनपी सिंह, एसडीएम अर्चना शर्मा, डीएफओ जगदेव सिंह, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, पीडी डीआरडीए प्रेम चंद, तहसीलदार मनोज कुमार उपस्थित रहे।
कैराना तहसील में एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान 24 शिकायतों में दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऊन तहसील में सीडीओ विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 20 शिकायतें आईं, जिनमें मौके पर दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम ऊन संदीप त्रिपाठी, तहसीलदार ऊन ललिता चौधरी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें