फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने क्वारंटीन वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था परखी

विज्ञापन
झिंझाना सीएचसी का निरीक्षण करती डीएम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। डीएम जसजीत कौर और एसपी विनीत जायसवाल ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाए गए क्वारंटीन वार्ड, कोविड अस्पताल में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर मिले कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

डीएम और एसपी रविवार को पहले निर्माणाधीन जिला अस्पताल में बनाए गए क्वारंटीन वार्ड में वार्ड पहुंचे और वहां रखे गए लोगों और स्टाफ के बारे में जानकारी ली। क्वारंटीन वार्ड के चारों तरफ के दरवाजे, खिड़कियां और चारदीवारी को चेक कर सुरक्षा का जायजा लिया। वार्ड की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देेेश दिए। डीएम ने क्वारंटीन वार्ड में रह रहे लोगों के लिए खानपान की व्यवस्था की सीएमओ संजय भटनागर से जानकारी ली। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने सीएमओ कार्यालय पर बनाई रसोई का निरीक्षण किया। डीएम ने रसोई में साफ-सफाई रखने और रसोइयों को मास्क तथा गलब्स का इस्तेमाल करने को कहा। उन्होंने डॉक्टर एवं पेरामेडिकल स्टाफ के लिए बनाए गए आवासीय परिसर सिल्वर बेल्स स्कूल पहुंचे और हालचाल जाना। डीएम, एसपी झिंझाना सीएचसी में बनाए गए कोविड अस्पताल पहुंचे। वहां पर कोरोना संक्रमित 11 लोगों का उपचार चल रहा है। वहां पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर एवं मेडिकल स्टाफ से मिलकर उनसे जानकारी ली। एसपी ने सीएचसी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बातचीत कर पूरे मनोयोग से ड्यूटी करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें