फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने मतदान स्थलों पर देखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
झिंझाना थाने में शांती समिति की बैठक में एसपी व डीएम - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव ने झिंझाना क्षेत्र के गांव खानपुर जाटान, रंगाना और सांपला का भ्रमण कर मतदान स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने एसडीएम ऊन और थाना प्रभारी से मतदान स्थल की सुरक्षा, उसके आसपास के आबादी, केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं शौचालय, पेयजल व्यवस्था, बिजली आदि व्यवस्थाओं की जानकारी की। दोनों अधिकारियों ने संभावित प्रत्याशियों और ग्रामीणों से पंचायत चुनावों को लेकर गांव में वाद-विवाद की स्थिति की जानकारी की। इससे पहले दोनों अधिकारियों ने झिंझाना थाने पर नागरिकों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण चुनाव हेतु सभी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सहयोग करें।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि चुनाव की प्रक्रिया के दौरान एवं मतदान वाले दिन किसी प्रकार की गड़बड़ी की कोशिश की जाती है तो उनके विरुद्ध किसी भी स्तर तक कार्रवाई की जा सकती है, यहां तक कि जरूरत पड़ने पर रासुका के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कोविड-19 के संबंध में सभी से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही 45 वर्ष के ऊपर के सभी व्यक्ति स्वयं और अपने परिवार को कोविड-19 की वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें