अधिकारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। डीएम जसजीत कौर ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचकर कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिए।
मंगलवार को डीएम जसजीत कौर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंची और सीएमओ से कोविड अस्पताल एल-2 में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कई तीमारदारों ने मरीजों की देखभाल सही तरीके से न होने की शिकायत की। डीएम ने उन्हें मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दिए जाने का भरोसा दिलाया।
सीएमओ ने नोडल अधिकारी किए नियुक्त
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए इससे संबंधित गतिविधियों के संचालन के लिए नोडल अधिकारी नामित किए हैं। नामित नोडल अधिकारियों में कोविड अस्पताल एल-2 के नोडल अधिकारी के रूप में डॉ. सफल कुमार सीएमएस मोबाइल नंबर-6395374937 को नामित किया गया है। एंबुलेंस सेवा होम आइसोलेशन आरआरटी टीम निजी चिकित्सालय, श्मशान घाट आदि हेतु डॉ. केपी सिंह मोबाइल नंबर-7830069645, सेंपलिंग कांटेक्ट ट्रेसिंग डेथ एवं कोविड-19 से संबंधित समस्त रिपोर्टिंग हेतु डॉ. सुशील कुमार मोबाइल नंबर-9456671326, ऑक्सीजन आपूर्ति एवं एकीकृत कोविड कमांड जिलाधिकारी कार्यालय हेतु डॉ. श्रीकांत शर्मा मोबाइल नंबर-9897888231, कोविड कंट्रोल रूम सीएमओ कार्यालय व कोविड संबंधी समस्त औषधियों एवं उपकरणों की व्यवस्था, समुचित भंडारण हेतु डॉ. नेतराम मोबाइल नंबर-9536834094, सह नोडल कोविड अस्पताल एल-2 एवं रिपोर्टिंग कार्य हेतु डॉ. विनोद कुमार मोबाइल नंबर-9897516848 को नामित किया गया है। सीएमओ ने बताया कि किसी भी समस्या हेतु जिला मुख्यालय पर स्थापित एकीकृत कोविड-19 कमांड सेंटर 01398-270203 व सीएमओ कोविड-19 कंट्रोल रूम नंबर-9389706728 पर फोन कर निराकरण करा सकते हैं।