फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया झील का निरीक्षण

Sat, 01 Apr 2017 12:22 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
inspection - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना।  मामौर झील में कैराना का गंदा पानी जाने से आसपास के किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। किसानों की शिकायत पर शुक्रवार को जिलाधिकारी ने वन विभाग, जल निगम और नगर पालिका परिषद के अधिकारियों के साथ झील का निरीक्षण किया। झील की सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


मामौर गांव के पास एक बड़ी झील है। नगर पालिका परिषद द्वारा बनाये गये एक नाले से कैराना का गंदा पानी झील में जाता है। इस कारण झील का गंदा पानी आसपास के खेतों में जाने से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। इसकी शिकायत मामौर के किसानों ने कई बार तहसील दिवस और जिलाधिकारी से की। 

इस समस्या को देखते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी सुजीत कुमार, वन क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार बालियान, जल निगम के अधिशासी अभियंता, नगर पालिका परिषद कैराना के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कासिम अंसारी, एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी और तहसीलदार अभयराज पांडेय मामौर झील पहुंचे। 
विज्ञापन


डीएम ने झील का निरीक्षण करते हुए आसपास के किसानों की समस्याओं को देखा। जिस पर डीएम ने वन क्षेत्राधिकारी को झील के पानी की रोकथाम के लिए झील के चारों ओर पेड़ लगाने के निर्देश दिए। 

साथ ही उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियंता को झील से जल निकासी और कैराना से आने वाले पानी को कहीं ओर भेजने के लिए एक सप्ताह के अंदर कार्य योजना बना कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 

तहसीलदार अभय राज पांडेय ने बताया कि झील के पानी के कारण आसपास के किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। इसस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जायेगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें