फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया

विज्ञापन
झिँझाना केरटू पीएचसी का निरिक्षण करते डीएम अखिलेश सिंह - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
डीएम ने जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया
विज्ञापन

झिंझाना/चौसाना। केरटू और चौसाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगाए गए मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का डीएम और सीएमओ ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
रविवार को केरटू पीएचसी पर मेले में पहुंचे डीएम अखिलेश सिंह और सीएमओ संजय भटनागर ने निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बात कर उपचार और व्यवस्था की जानकारी ली। डीएम ने डाक्टरों से कहा मरीजों के उपचार में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। मरीजों के साथ मधुर व्यवहार रखें और गर्भवती महिलाओं की समय-समय पर जांच कर उपचार दे। डीएम ने अस्पताल की सफाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर डाक्टर लेखराम, कलीम, तुषार, एलटी नवीन कुमार, एएनएम पूनम एवं रजनी, नर्स पूनम, आशा, अनिता, मंजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौसाना में पीएचसी में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में डीएम व सीएमओ ने चिकित्सकों से बातचीत कर मरीजों के बारे में जानकारी ली। मेले में आयुष्मान के गोल्डन कार्ड, सुमंगला योजना के पंजीकरण, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण किए गए। सीएमओ ने बताया कि केंद्र प्रभारी एएनएम शकुंतला देवी ने करीब एक साल से भी कम समय में 300 से भी ज्यादा डिलीवरी की है। डीएम ने एएनएम को कमिश्नर से सम्मानित कराने की बात कही। डीएम ने सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को तैनाती स्थल पर ही रहने के निर्देश दिए।

झिँझाना केरटू पीएचसी का निरिक्षण करते डीएम अखिलेश सिंह- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें