शामली में दो माह में लायन आई हास्पिटल का निर्माण कार्य पूरा होगा
शामली। जिला मुख्यालय पर लायंस क्लब आई हास्पिटल का दो माह में निर्माण पूरा कराकर आम नागरिकों को समर्पित कर दिया जाएगा। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने लायंस आई हास्पिटल को सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया।
रविवार को गोहरनी रोड पर लायंस क्लब की ओर से निर्माणाधीन लाला गंगा शरण लायंस आई हास्पिटल का प्रगति समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने लायंस क्लब आई हास्पिटल की प्रशंसा की। उन्होंने प्रोजेक्ट को सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि विधायक तेजेंद्र निर्वाल, लायन एवं डिस्ट्रिक्ट321 सी आई के मल्टीपल्स काउंसिल चेयरमैन विनय मित्तल, डिस्ट्रिक गर्वनर संजीव अग्रवाल, अजय संगल, पूर्व आईजी विजय गर्ग, प्रसिद्ध उद्योगपति जेके जैन का लायंस क्लब के अध्यक्ष नवीन कुमार एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष डाक्टर पीके गोयल ने स्वागत किया। हास्पिटल की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। हास्पिटल के निर्माण में सहयोग करने वाले दान दाताओं का पुरस्कृत किया। ट्रस्ट के सरंक्षक अशोक गर्ग, आलोक जैन, प्रविंद्र जैन, अमर जैन, मोहन लाल गुप्ता, कृष्ण गोपाल, अनिल रस्तोगी, अंकित गोयल, नवीन जैन, नंदकुमार कंसल ने विचार प्रकट किए। इस मौके पर गणमान्य लोग मौजूद रहे। अशोक मित्तल द्वारा आभार प्रकट किया।