फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से निपटाया जाए कृष्णा नदी का काम: जिलाधिकारी 17-24-46

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि कृष्णा नदी की सफाई और नाला निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात शुरू होने से पहले ही अधिकांश काम समाप्त कर लिया जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर प्रशासन की टीम के साथ कस्बे में पहुंची। उन्होंने जलालाबाद देहात और दभेड़ी गांव में कृष्णा नदी के सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को काम पूरा करने के लिए तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि काम में लापरवाही बरती जाएगी है तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके बाद उन्होंने थानाभवन के कालू पट्टी में मनरेगा के माध्यम से चल रहे नाला सफाई के काम का भी निरीक्षण किया। वह खंड विकास कार्यालय पहुंची। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ठाकुर शेर सिंह राणा ने उन्हें बताया कि क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर में सपा सरकार के समय बच्चों के खेलने के लिए कुछ भूमि आवंटित की गई थी, लेकिन अब तक उस पर कोई निर्माण कार्य नहीं हुआ है। डीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही स्टेडियम का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें