कांधला राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे लोकतंत्र की दीवारॐ का लोकार्पण करती डीएम जसजीत
- फोटो : SHAMLI
लोकतंत्र की दीवार का डीएम ने किया लोकार्पण
शामली, कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत लोकतंत्र की दीवार का लोकार्पण बुधवार को डीएम जसजीत कौर ने किया। इस दौरान डीएम ने छात्राओं की मतदाता जागरूकता पर आधारित रंगोली और मतदाता पंजीकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया।
छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। डीएम ने छात्राओं व शिक्षकों को मतदाता जागरूकता के लिए शपथ दिलाई। कहा कि मतदान लोकतंत्र में हर नागरिक का अधिकार है। विशेषकर छात्राओं व महिलाओं को इस हेतु जागरूक करना जरूरी है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने और वैक्सीनेशन लगवाने का भी आह्वान किया। प्राचार्या प्रो. प्रमोद कुमारी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार है और उसकी सबसे बुनियादी प्रक्रिया मतदान है। इसलिए मतदान के प्रति जागरूक होना हम सबका कर्त्तव्य है।
संचालन डॉ. विशाल कुमार ने किया। कार्यक्रम में डॉ. बृजेश राठी, डॉ. ब्रजभूषण, डॉ. विशाल कुमार, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अंकिता त्यागी, डॉ. नयना शर्मा, डॉ. अनुपम स्वामी, डॉ. रामायण राम, विनीता और महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।