फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डीएम आवास काॅलोनी को शासन से 1.46 करोड़ की धनराशि का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। पूर्वी यमुना नहर के किनारे बन रही डीएम आवास काॅलोनी का निर्माण कार्य पिछले दस वर्षों से अधर में लटका हुआ है। राजकीय निर्माण निगम, सहारनपुर इकाई को शासन से स्वीकृत एक करोड़ 46 लाख रुपये की धनराशि अब तक अवमुक्त नहीं हुई है, जिसके कारण कार्य रुका है।
पूर्वी यमुना नहर के किनारे बधेव और भैंसवाल गांव के जंगल में डीएम आवास काॅलोनी के लिए भूमि आरक्षित की गई थी। यहां डीएम समेत 32 आवासों का निर्माण पूरा कर निगम द्वारा हैंडओवर किया जा चुका है। हालांकि 30 आवासों का कार्य, सीसी सड़क और अन्य आवश्यक निर्माण अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष कुमार पांडे ने बताया कि डीएम आवास काॅलोनी में टाइप-2 श्रेणी के 24 और टाइप-1 श्रेणी के 6 आवास अधूरे हैं। इनमें से टाइप-2 श्रेणी के 22 आवासों का ढांचा तैयार है, लेकिन सीमेंट प्लास्टर, पुताई, खिड़कियां, जंगले और दरवाजों का कार्य बाकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एडीएम न्यायिक व एडीएम वित्त के आवासों, गैराज निर्माण का एस्टीमेट शासन में लंबित है। जैसे ही धनराशि अवमुक्त होगी, डीएम आवास काॅलोनी के शेष कार्यों को पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें