फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नवीन कलक्ट्रेट में डीएम ने फहराया तिरंगा

Wed, 28 Jan 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में गणतंत्र दिवस पर कलक्ट्रेट में शपथ लेते छात्र छात्राएं । संवाद - फोटो : नितीश सिंह।
विज्ञापन
शामली। जिले के सरकारी, अर्धसरकारी कार्यालयों और विभिन्न संस्थाओं द्वारा सोमवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन में परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नवीन कलक्ट्रेट में पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में डीएम अरविंद कुमार चौहान ने सुबह साढ़े आठ बजे अपने बेटे संग तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्येन्द्र सिंह, एडीएम न्यायिक सोहनलाल, डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन, डिप्टी कलेक्टर विनय प्रताप सिंह भदौरिया, डिप्टी कलेक्टर शिवाजी यादव मौजूद रहे।
नवीन पुलिस लाइन में डीएम अरविंद चौहान व एसपी एनपी सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद सभी प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 150 अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

शामली में गणतंत्र दिवस पर कलक्ट्रेट में शपथ लेते छात्र छात्राएं । संवाद- फोटो : नितीश सिंह।

शामली में गणतंत्र दिवस पर कलक्ट्रेट में शपथ लेते छात्र छात्राएं । संवाद- फोटो : नितीश सिंह।

शामली में गणतंत्र दिवस पर कलक्ट्रेट में शपथ लेते छात्र छात्राएं । संवाद- फोटो : नितीश सिंह।

शामली में गणतंत्र दिवस पर कलक्ट्रेट में शपथ लेते छात्र छात्राएं । संवाद- फोटो : नितीश सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें