शामली कलेक्ट्रेट में गांधी जयंती पर चरखा चलाती डीएम जसजीत कौर
- फोटो : SHAMLI
गांधी-शास्त्री की जयंती पर डीएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
शामली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुुर शास्त्री की जयंती पर कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर ने ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने चरखा चलाया। महापुुरुषों को नमन करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जयंती समारोह में डीएम जसजीत कौर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सलामी देते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज के बच्चे गांधी और शास्त्री की पोशाकों में नजर आए। डीएम जसजीत कौर ने चरखा चलाया। इस मौके पर एडीएम अरविंद कुमार सिह, एसडीएम सदर संदीप सिंह समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विकास भवन में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर गांधी और शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। डीडीओ प्रमोद कुमार सिंह, पीडी ज्ञानेेश्वर तिवारी, डीपीआरओ आलोक कुमार समेत अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।