शामली सीएचसी के लेबर रूम का निरीक्षण करती डीएम
- फोटो : SHAMLI
सीएचसी में डीएम ने परखी सफाई व्यवस्था
शामली। डीएम जसजीत कौर ने सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सीएचसी में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। प्रसव कक्ष में जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य का हाल और उनके खानपान के बारे में भी जानकारी ली।
शुक्रवार दोपहर को डीएम जसजीत कौर सीएचसी पहुंची। उन्होंने प्रसव कक्ष में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। रोजाना होने वाली डिलीवरी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य का हाल जाना। महिलाओं को दिए जाने वालों खाने के बारे में जानकारी ली। न्यू बोर्न केयर यूनिट का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने कुपोषित बच्चों के लिए यूनिट के बारे में जानकारी ली तो चिकित्सकों ने कुपोषित बच्चों के पोषण के लिए मुजफ्फरनगर में सुविधा होना बताया। डीएम ने चिकित्साधीक्षक को सीएचसी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए किए गए इंतजाम की भी जानकारी ली। इस दौरान चिकित्साधीक्षक डा. रमेश चंद्रा, डा. विजेंद्र कुमार, डा. दीपक आदि मौजूद रहे।