फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की चौपाल में समस्याओं का पुलिंदा

Mon, 25 Jan 2016 12:55 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गांव पीरखेड़ा और लपराना में डीएम शामली ने चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया। मौके पर सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


रविवार को दोपहर बाद गांव पीरखेड़ा में प्राइमरी स्कूल में पहुंचे डीएम को ग्रामीणों ने गांव की खराब सड़कों और पानी की टंकी के लीकेज होने से सड़कों पर फैले पानी से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने अधिकारियों से शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

इसके बाद लपराना में चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे डीएम ओपी वर्मा के समक्ष सबसे ज्यादा समस्याएं राशन कार्ड, समाजवादी पेंशन, विधवा, वृद्धा पेंशन नहीं बनने, सफाई नहीं होने और सड़कें खराब होने की उठाई गई। डीएम ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देकर पात्रों को विधवा, वृद्धा पेंशन के फार्म भरवाए और जल्द ही शौचालयों के निर्माण, लिकेज पाईपों को बदलने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


इस मौके पर उत्तर प्रदेश योजना आयोग के सदस्य सुधीर पंवार, सीडीओ वीके सिंह, प्रीति काला, मांगेराम शर्मा एडीओ पंचायत, रविंद्र कुमार, लपराना ग्राम प्रधान के पति नासिर खां के अलावा ग्रामीण रगबीरी, भगवती, ओमबीरी, बिशंभरी, सुशील, मांगेराम, प्रेमो, अपनीता, विनोद रेखा, सविता, राधा, राजबीर, सलेक, ओमपाल, शौकिंद्र आदि ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें