फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-कर्मचारियों के मास्क न लगाए जाने पर डीएम हुई नाराज -कलक्ट्रेट कार्यालयों के पटलो का किया निरीक्षण-

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में निरीक्षण करतीं डीएम जसजीत कौर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कर्मचारियों के मास्क नहीं लगाने पर डीएम हुईं नाराज
विज्ञापन

शामली। डीएम जसजीत कौर ने कलक्ट्रेट कार्यालयों का निरीक्षण किया। डीएम ने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए नियमित मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम जसजीत कौर ने कलक्ट्रेट कार्यालय के संयुक्त कार्यालय, संग्रह, नजारत, भूलेख, पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव कार्यालय, आपूर्ति कार्यालय आदि संबंधित पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न पटलों पर पत्रावलियों व कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका का अवलोकन किया। उन्होंने सेवा पुस्तिका को मानव संपदा पोर्टल पर शत प्रतिशत फीड किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नाजिर को वाटर कूलर व शौचालय की नियमित रूप से साफ सफाई की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने पटलों पर बैठे कर्मचारियों द्वारा मास्क नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। खतौनी कंप्यूटर कक्ष में पहुंच कर उन्होंने आम व्यक्ति से पूछा कि खतौनी के लिए कितने रुपये बताए गए हैं। आम व्यक्ति द्वारा बताया गया खतौनी की फीस के लिए मुझे 15 रुपए देने को कहा गया है। उन्होंने कर्मचारियों को समय से कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम अरविंद कुमार सिंह, तहसीलदार सदर अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें