फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा नियंत्रण का किया अभ्यास, दागे आंसू गैस के गोले

विज्ञापन
कैराना के पब्लिक इंटर कालेज में माक ड्रिल के दौरान टियर गैस गन से फायर करती डीएम जसजीत कौर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। ईद-उल-अजहा, रक्षाबंधन के त्योहार और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसर अलर्ट पर हैं। शुक्रवार को डीएम और एसपी के नेतृत्व में कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज मैदान पर दंगा नियंत्रण अभ्यास किया गया। डीएम और एसपी ने भी आंसू गैस के गोले दागे। और दंगा नियंत्रण की बारीकियां बताईं।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर व एसपी विनीत जायसवाल ने कैराना नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में भारी पुलिस बल के साथ दंगा नियंत्रण अभ्यास किया। दंगाइयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके सिखाए गए। साथ ही अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के भी तरीके बताए। डीएम व ने स्वयं आंसू गैस के गोले, पिस्टल ग्रेनेड, टू इन वन सेल, रबड बुलेट फायर, एंटी राइड गन, डाई मार्कर, 12 बोर की गन आदि से पुलिस फोर्स को ड्रिल कराई। इस दौरान एसपी ने कहा कि आने वाले पांच दिन बड़ी सतर्कता वाले हैं। सभी जवानों को हर समय मुस्तैद रहना होगा। इसके बाद डीएम, एसपी ने पीएसी और पुलिस फोर्स के साथ गाड़ियों से नगर के चौक बाजार, ईदगाह रोड, पालिका मार्केट, घोस्सा चुंगी, मेंढकी दरवाजा आदि स्थानों पर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान ड्रोन कैमरे से भी क्षेत्र की निगरानी की गई। फ्लैग मार्च के दौरान डीएम, एसपी ने आगामी रक्षाबंधन पर्व व ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। पुलिस को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाने के साथ ही माहौल बिगाड़ने वालों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

कैराना के पब्लिक इंटर कालेज में माक ड्रिल के दौरान एंटी राइट गन से फायर करते एसपी विनित जायसवाल- फोटो : SHAMLI

कैराना के पब्लिक इंटर कालेज में माक ड्रिल के दौरान निर्देश देते एसपी व डीएम- फोटो : SHAMLI

कैराना के पब्लिक इंटर कालेज में माक ड्रिल के दौरान फायर करती डीएम जसजीत कौर- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें