शामली। रोटरी क्लब शामली के तत्वावधान में आयोजित दीपावली मेले में भीड़ उमड़ी। मेले में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान मेले में लगे स्टॉलों पर भी लोगों ने खरीददारी की। सुरक्षा व्यवस्था को भारी पुलिस बल तैनात रहा।
रविवार की रात्रि में वीवी इंटर कॉलेज में रोटरी दीपावली मेले का आयोजन किया। मेले का उद्घाटन रोटरी क्लब के मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने किया। मेले में लगे स्टॉलों पर भीड़ उमड़ी। मेले में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों को आकर्षित किया।
मेले में मेपल्स एकेडमी बुढ़ाना के छात्रों ने आतंकवाद पर लघु नाटिका का मंचन किया। देवी उमरा कौर के छात्र-छात्राओं ने योग कला का प्रदर्शन किया। वीवी डिग्री कॉलेज, रेनबो ग्रुप शामली ने भी मन मोहक प्रस्तुति दी।
मेले में घोड़े और ऊंट की सवारी, झूला आदि पर भी बच्चों ने मस्ती की। इस दौरान पुलिस बल तैनात रहा। इसमें दीपक जैन, नरेंद्र अग्रवाल, अजय गुप्ता, सत्यप्रकाश, सुधाकर आर्य, अजय गुप्ता, विकास चौधरी, नवीन संगल आदि रहे।