शामली। दीपावली की रात लोगों ने एक करोड़ से ज्यादा के पटाखे धुएं में उड़ा दिए। बाजार में बर्तन, सराफा, पटाखा, कपड़ों से 15 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
धनतेरस- दीपावली-गोवर्धन पर खूब धूम धड़ाका रही। धनतेरस से लेकर दीपावली और गोवर्धन की रात पटाखों की आवाज गूंजती रही। जिलेभर में पटाखा बाजार लगाए गए। शहर के वीवी इंटर कॉलेज में जिला प्रशासन ने पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी थी।
पटाखा बाजार में जहां गत वर्ष 50- 60 पटाखों की दुकानें थी। इस उनकी संख्या दोगुनी हो गई। साल दीपावली पर 102 दुकानों के लाइसेंस जारी किए गए थे। पटाखों के थोक विक्रेता धनराज पारवा ने बताया कि इस साल पटाखे व्यापारियों द्वारा मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ से भी मंगाए गए थे।
उन्होंने बताया कि दीपावली पर फूलझड़ी, चक्री, अनार बम, राकेट जैसे पटाखों की जबरदस्त बिक्री हुई। डेढ़ करोड़ रुपये के पटाखे दुकानदारों ने मंगाए थे, जिनमें से पचास लाख रुपये के पटाखे बच गए हैं। एक करोड़ रुपये से ज्यादा के पटाखों की बिक्री हुई है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने बताया कि दीपावली- धनतेरस, गोवर्धन पर मिलाकर 15 करोड़ रुपये का कारोबार हु़आ है। जिसमें बर्तन का दो करोड़ रुपये बर्तन, एक से ज्यादा के पटाखे और अन्य सराफा एवं कपड़ा का कारोबार शामिल है।