फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली मिल का पेराई सत्र शुरू

Fri, 13 Nov 2015 12:33 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सिंभावली चीनी मिल के बाद गोवर्धन पूजा के साथ सर शादी लाल समूह की अपर दोआब शुगर मिल ने हवन - पूजन के बाद वर्ष 2015-16 का पेराई सत्र का मुहूर्त हो गया। पेराई सत्र का मुहूर्त करने वाली पश्चिमी उत्तर प्रदेश की यह दूसरी चीनी मिल है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गोवर्धन के दिन सुबह ग्यारह बजे अपर दोआब शुगर मिल के मंदिर में विधि विधान से पंडितों ने हवन - पूजन कराया। इस मौके पर चीनी मिल के अधिशासी निदेशक राहुल लाल, मिल के वाइस प्रेसीडेंट  आरबी खोखर, मुख्य वित्त अधिकारी पीके गोयल, कंपनी सचिव अखिलेश सिंह,  महाप्रबंधक तकनीक  अखिलेश गुप्ता, गन्ना महाप्रबंधक आरएस सहरावत, अतिरिक्त गन्ना महाप्रबंधक नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

 इससे पूर्व गन्ने की बुग्गी लाने वाले ग्राम बधेव  के किसान  सुनील कुमार को चीनी मिल के वाइस प्रेसीडेंट आरबी खोखर, बधेव के दूसरे किसान आनंद प्रकाश को मुख्य वित्त अधिकारी पीके गोयल, शामली के किसान जितेंद्र निर्वाल को जीएम केन आरएस  सहरावत और मायापुरी कैराना के ट्रक को अतिरिक्त  जीएम नरेश कुमार ने गन्ना तुलवाकर और  फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


बाद में चीनी मिल के अधिशासी निदेशक राहुल  लाल, मिल के वाइस प्रेसींडेट आरबी खोखर, मुख्य वित्त अधिकारी पीके गोयल, जीएम केन आरएस सहरावत अतिरिक्त जीएम केन नरेश कुमार ने गन्ना यार्ड में चेन में गन्ना डालकर चीनी मिल के पेराई सत्र का मुहूर्त किया। इस मौके पर शामली गन्ना समिति के चेयरमैन के पति डॉ. विनोद मलिक, शामली गन्ना परिषद के चेयरमैन डॉ. राजवीर सिंह, कसेरवा के पूर्व प्रधान कंवर पाल सिंह,  जितेंद्र निर्वाल, मिल के सुरक्षा महाप्रबंधक  आर के गुप्ता,  गन्ना प्रबंधक  दीपक राणा आदि रहे।

मिल के जीएम (केन) आरएस सहरावत ने बताया शामली चीनी मिल ने 25 हजार गन्ने का इंडेन जारी किया था। दोपहर तक तीन हजार कुंतल आ पाया था। बारह हजार कुंतल गन्ना चीनी    मिल चलाने की आवश्यकता है। गन्ने इकट्ठा होने के बाद चीनी मिल का पेराई सत्र चालू कर दिया जाएगा।

रात्रि तक गन्ना इकट्ठा हो जाएगा। चीनी मिल के वाइस प्रेसीडेंट खोखर ने बताया उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले की सिंभावली चीनी मिल के बाद शामली की अपर दो आब शुगर मिल ने अपना  गन्ने का पेराई सत्र का शुभारंभ किया है, इसके अलावा प्रदेश भर में किसी भी चीनी मिल ने अपना पेराई सत्र चालू नहीं किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें