फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली : चार जोन और आठ सेक्टरों में बांटा जिला

Fri, 06 Nov 2026 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दीपावली और धनतेरस के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए शामली पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

जिले को चार जोन, आठ सेक्टर और चार सुपर जोन में बांटकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर के प्रमुख बाजारों, चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। इसके साथ ही सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। ऊंची इमारतों से भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि शहर के मुख्य बाजारों के साथ कैराना, कांधला, थानाभवन, झिंझाना और अन्य कस्बों में भी पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें