फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी को लेकर अलर्ट रही जिला पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। माफिया मुख्तार अंसारी को पंजाब से बांदा जेल तक ले जाने के लिए शामली से होकर जाने की दिनभर चर्चा होती रही। इसे लेकर पुलिस सतर्क रही। हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन

माफिया मुख्तार अंसारी को बांदा जेल लाने के लिए यूपी पुलिस सोमवार को पंजाब पहुंच गई थी। मंगलवार को यूपी पुलिस मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस के काफिले का शामली से होकर जाने की चर्चा चलती रही। इसे लेकर जिले की पुलिस भी सतर्क रही। शाम तक पुलिस मुख्तार अंसारी के शामली से जाने को लेकर जानकारी करती रही। हालांकि देर शाम तक मुख्तार अंसारी के शामली से होकर ले जो की पुष्टि नहीं हो सकी। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि इस माफिया मुख्तार अंसारी को यूपी पुलिस द्वारा शामली से होकर बांदा ले जाने के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें