फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो दिन की छुट्टी के बाद खुला जिला अस्पताल, ओपीडी में पहुंचे 1300 मरीज

Tue, 06 Jan 2026 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों की लगी लाइन । संवाद
विज्ञापन
शामली। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल खुलने पर मरीजों की भीड़ रही। सबसे ज्यादा मरीज हड्डी रोग से संबंधित रहे। इसके अलावा ठंड से पीड़ित नजला, खांसी व बुखार के मरीज आए। चिकित्सालय में करीब 1300 मरीज ओपीडी में पहुंचे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शनिवार को अवकाश होने के कारण 11 बजे तक ओपीडी में मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया था। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण पूरे दिन चिकित्सालय बंद रहा। सोमवार को अस्पताल खुला और मौसम भी साफ होने से सुबह से ही धूप निकली। इसके चलते सुबह से ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। सुबह दस बजे तक ओपीडी में मरीजों की भीड़ लग गई थी। चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों को कतार में खड़े होकर इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा पर्चा बनवाने और दवा लेने के लिए भी मरीजों को कतार में खड़े रहना पड़ा। इस तरह से मरीज को एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजलि तंवर अवकाश पर रही। इसके चलते इन रोगों के मरीज परेशान रहे।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि 992 नए मरीज और लगभग 306 मरीज पुराने पर्चे पर इलाज कराने पहुंचे। सभी मरीजों की जांच कर दवा दी गई।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा हड्डी संबंधी रोगियों की रही
जिला संयुक्त चिकित्सालय में सबसे ज्यादा मरीज हड्डी संबंधी रोगों के रहें। इनमें जोड़ों में दर्द, घुटने व कमर में दर्द, हड्डी में फ्रैक्चर आदि के करीब 250 मरीज रहें। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रामनिवास और डॉ. राघव अग्रवाल ने सभी मरीजों की जांच कर उपचार दिया। इसके अलावा बुखार के लगभग 60, ठंड लगने से खांसी, जुकाम आदि के लगभग 250 मरीज रहे। इसके अलावा ब्लड प्रेशर, शुगर और सांस आदि के मरीज रहें।
बोले मरीज
- मोहल्ला पंसारियान निवासी शफीक ने बताया कि उसे ठंड लगने से नजला व खांसी हो रही है। वह दवा लेने आया है। पर्चा बनवाने से दवा लेने तक एक घंटे से ज्यादा का समय लगा।
- गोशाला रोड निवासी मुकेश ने बताया कि उसके गले में दर्द हो रहा है। ईएनटी चिकित्सक को छुट्टी पर होना बताया। दूसरे चिकित्सक ने दवा लिखी है।
- कांधला निवासी शहजाद ने बताया कि उसे हड्डी के जोड़ों में दर्द रहता है। चिकित्सक ने दवा लिखी है। चिकित्सक को दिखाने व दवा लेने में एक घंटे से ज्यादा का समय लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें