फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल का मानचित्र तैयार

Wed, 18 Nov 2015 12:41 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली ।  जिला मुख्यालय की आरक्षित भूमि में सरकारी विभागों के निर्माण के लिए भूमि का आवंटन शुरू हो गया है। डीएम ने कलक्ट्रेट, विकास भवन, बेसिक शिक्षा विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के लिए भूमि का आवंटन कर दिया।
विज्ञापन


पूर्वी यमुना नहर के किनारे ग्राम मुंडेट- गोहरनी, बधेव, भैंसवाल गांव की 265 एकड़ भूमि में जिला मुख्यालय प्रस्तावित है। इसमें  कलक्ट्रेट विकास भवन, बेसिक शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल अस्पताल के लिए धनराशि आवंटित हो चुकी है।

 डीएम ओपी वर्मा और सीडीओ विनोद कुमार सिंह द्वारा कलक्ट्रेट - विकास भवन की दो माह पूर्व आधारशिला रखी जा चुकी है। जिला मुख्यालय के कार्यालयों के लिए आने जाने के लिए रास्ता खुल चुका है। जिला मुख्यालय के निर्माण में तेजी लाने के लिए डीएम ने कलक्ट्रेट - विकास भवन, बेसिक शिक्षा विभाग, निर्वाचन कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के लिए भूमि का आवंटन कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय की प्रस्तावित गोहरनी गांव की भूमि में मौके पर विकास भवन की नीव  खुदाई का कार्य पूरा हो चुका है।  पिलरों का निर्माण कार्य चल रहा है। मजदूरों के 20 में दस क्वार्टर बन गए हैं।  मुंडेट गांव की  प्रस्तावित भूमि में  जिला अस्पताल का मान चित्र बनकर तैयार हो गया है।

 सीएमओ डॉ. मंजीत कौर ने बताया जिला अस्पताल निर्माण एजेंसी द्वारा तैयार कराया मानचित्र डीएम ओपी वर्मा को भेजा। डीआरडीए के सहायक अभियंता दिनेश सिंघल ने बताया  जिला अस्पताल के संबंध में डीएम ने सीएमओ डॉ. मंजीत कौर को बीस नवंबर को  तलब किया है।

सीएमओ ने बताया बीस नवंबर को जिला अस्पताल की भूमि और तैयार मानचित्र के संबंध में विचार होगा। उन्होंने बताया 100 बेड का जिला अस्पताल, सीएमओ आवास, सीएमएस आवास, ब्लड बैंक, डॉ. कर्मचारियों के आवास और पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसके लिए चार करोड़ 22 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें