फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: साढ़े पांच करोड़ से बनेगा जिला सेवायोजन कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। नवीन जिला मुख्यालय के गोहरनी गांव के जंगल में 1500 वर्ग मीटर भूमि में जिला सेवायोजन कार्यालय, ट्रेनिंग सेंटर, प्रयोगशाला का निर्माण जल्द शुरू होगा। जिला मुख्यालय की ओर से शासन को साढ़े पांच करोड़ रुपये का एस्टीमेट भेज दिया है। बजट अवमुक्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जगी है।
वर्तमान जिला सेवायोजन कार्यालय मुजफ्फरनगर में सुजडू चुंगी के सामने संचालित हो रहा है। शासन के निर्देश पर नवीन जिला मुख्यालय पर जिला सेवायोजन कार्यालय के लिए 500 वर्ग गज भूमि आरक्षित करते हुए शासन को एसटीमेट भेजा था। बाद में कम भूमि बताकर 900 वर्ग मीटर भूमि जिला प्रशासन से मांग की गई थी। जिला प्रशासन की ओर 900 वर्ग मीटर भूमि आवंटित करते हुए जिला प्रशासन की ओर से शासन को एस्टीमेट भेजा गया था।
विज्ञापन

शासन ने जिला सेवायोजन कार्यालय, ट्रेनिंग सेंटर, प्रयोगशाला निर्माण के लिए कुल 1500 वर्ग मीटर भूमि जिला मुख्यालय से मांग की गई है। जिला सेवायोजन कार्यालय के लिए 1500 वर्ग मीटर भूमि का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला सेवा योजन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि शासन में साढ़े पांच करोड़ रुपये का एस्टीमेट शासन को भेजा जा चुका है। धनराशि अवमुक्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। जिला मुख्यालय स्तर से सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर दी गई हैं। शासन स्तर से मामला लटका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें