फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध रजिस्टर में कमियां मिलने पर एएसपी ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध रजिस्टर में कमियां मिलने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

शामली। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने शहर कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों का रखरखाव ठीक नहीं मिलने और अपराध रजिस्टर में कमियां मिलने पर नाराजगी जताते हुए सुधार करने की चेतावनी दी। उन्होंने साफ-सफाई रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव शहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक और अभिलेखों का निरीक्षण किया। एएसपी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का रखरखाव ठीक नहीं पाय गया, जिसे व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। अपराध रजिस्टर में लूट की घटनाएं पांच के स्थान पर सात दर्ज होना पाया गया। लूट के विवरण की जानकारी मांगी गई तो उसने बताया कि इनमें दो लूट की टेस्ट रिपोर्ट दर्ज होना बताया, जो नियमानुसार उसी दिन खारिज की जानी थी, लेकिन उन्हें खारिज नहीं होना पाया गया। इस लापरवाही पर पुलिसकर्मियों को रजिस्टर अपडेट रखने की हिदायत दी गई। कोतवाली में मच्छरों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें