शामली। दिल्ली रोड स्थित एक मैरिज होम में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय बूथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक मजबूती और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पार्टी की नीतियों और मायावती द्वारा कराए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए बूथ स्तर पर मजबूत रणनीति बनाकर कार्य करना होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क अभियान चलाने, नए मतदाताओं को जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपसी समन्वय और सक्रिय भागीदारी पर भी बल दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली ने की। इसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष सुनील जाटव ने भी विचार रखे।
बैठक में भीमराव, नरदेव गौतम, इकराम राईन, जाफर मलिक, ब्रह्मदत्त कश्यप, रविंद्र गौतम, सत्यप्रकाश, प्रेमचंद गौतम, सुनील जाटव, रजनीश बंधु और आनंद प्रकाश आदि मौजूद रहे।