फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नवीन मंडी की दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

विज्ञापन
कांधला कस्बे की नवीन मंडी स्थित दुकान में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
दमकल टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। कस्बे की नवीन मंडी स्थित एक दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई और अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
कैराना रोड स्थित नवीन मंडी स्थल पर व्यापारी विपिन गोयल की आढ़त की दुकान है। व्यापारी के अनुसार शुक्रवार को पड़ोसी दुकानदारों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी दुकान से आग की लपटें उठ रहीं हैं। मौके पर पहुंचकर देखा तो दुकान में भीषण आग लगी हुई थी। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा सब्जी का सामान, हिसाब-किताब के रजिस्टर, करीब 1200 रुपये की नकदी सहित हजारों रुपये का अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने घंटों की मेहनत के बाद आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
हालांकि जब तक आग बुझाई गई, तब तक दुकान का अधिकांश सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट समेत अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

घटना के बाद मंडी व्यापारियों में चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मंडी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।

कांधला कस्बे की नवीन मंडी स्थित दुकान में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें