फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 गड्ढे में भरे पानी से पूरी करनी पड़ी स्नान की रस्म 

Fri, 26 May 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
कैराना में सूखी यमुना नदी में जेसीबी मशीन से खोदे गए गड्ढे में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शामली के कैराना में बड़ी अमावस्या पर स्नान के लिए यमुना नदी पर पहुंचे श्रद्धालुओं को निराशा हाथ लगी। क्योंकि यमुना नदी में श्रद्धालुओं के स्नान के लिए पानी ही नहीं मिला। भक्तों को यमुना नदी में बने गड्ढे में भरे गंदे पानी से ही स्नान करने की रस्म पूरी करनी पड़ी। 
विज्ञापन
  पिछले कुछ दिनों से यमुना नदी सूखी हुई है। बृहस्पतिवार को तेज गर्मी के बीच यमुना में दूर दूर तक फैली गर्म रेत ही उड़ रही थी। बड़ी अमावस्या पर हरियाणा और यूपी के श्रद्धालु स्नान करने के लिए यमुना नदी पर पहुंचे, लेकिन वहां पानी नहीं मिलने पर श्रद्धालुओं को मायूसी हुई। वहीं, यमुना नदी के पास मंदिर के पुजारी और प्रसाद की ठेलियां लगाने वाले कुछ लोगों ने स्नान की महत्ता को समझते हुए दो दिन पूर्व ही यमुना नदी में जेसीबी मशीन से गहरा गड्ढा खुदवाया था। गड्ढे में कुछ पानी भरा था, जिसमें रेत मिला हुआ था। श्रद्धालुओं को उसी पानी से स्नान की रस्म पूरी करनी पड़ी। वहां प्रसाद बेचने वाले राधेश्याम ने बताया कि यमुना नदी में पानी न होने की वजह से श्रद्धालुओं को मायूस होना पड़ा। साथ ही पानी न होने की वजह से ज्यादा संख्या में श्रद्धालु भी नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें