फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जलजीवन मिशन का संतोषजनक कार्य न होने पर भड़के विधायक

विज्ञापन
शामली विकास भवन सभागार में दिशा की बैठक में बोलती सांसद इकरा हसन । संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शामली। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जलजीवन मिशन, सड़कों को क्षतिग्रस्त करने, आयुष्मान योजना में गड़बड़ियों, आरोग्य मेले में प्रशिक्षित चिकित्सकों की कमी, कांधला सीएचसी के वायरल वीडियो पर कार्रवाई व कुत्ते के काटने से महिला की मौत जैसे मुद्दों को उठाया।
विज्ञापन

बुधवार को विकास भवन के सभागार में कैराना सांसद इकरा हसन की अध्यक्षता में दिशा की बैठक हुई। जलजीवन मिशन की समीक्षा के दौरान जल निगम के अधिशासी अभियंता फूल सिंह यादव के गलत तथ्य पेश करने पर भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह व रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी भड़क उठे। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री द्वारा जारी धनराशि का दुरुपयोग किया गया है और जिले के गांवों की सड़कें बुरी तरह तोड़ दी गई हैं।

डीएम ने अधिशासी अभियंता से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की रिपोर्ट तलब की। 106 सड़कों की मरम्मत का दावा किए जाने पर एमएलसी और विधायक फिर नाराज हो गए। कांधला और कासौपुर की सड़कों का उदाहरण देते हुए उन्होंने सख्त आपत्ति जताई। सूची में बताए गए बुधपुरा और आल्दी गांव में मरम्मत न होने की पुष्टि भी बैठक में मौजूद एक व्यक्ति ने की।
विज्ञापन


सांसद इकरा हसन ने निर्देश दिया कि जलजीवन मिशन के कारण टूटी सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए। उन्होंने कहा कि अप्रैल में होने वाली दिशा बैठक में सुधार न हुआ तो कार्रवाई होगी। उन्होंने सीएमओ से हरड फतेहपुर गांव में कुत्ते के काटने से महिला की मौत पर जवाब मांगा। उन्होंने रसूलपुर गांव में ट्रांसफार्मर बदले जाने में एक वर्ष से अधिक समय तक देरी पर नाराजगी जताई।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल की मरम्मत अंतिम चरण में है, जिसके लिए एक लेन बंद की गई है।

धनराशि हड़पने का आरोप

शामली। सपा एमएलसी किरणपाल सिंह कश्यप ने आयुष्मान योजना में एक अस्पताल का नाम लेकर सामान्य इलाज पर अधिक धनराशि हड़पने का आरोप लगाया। कांधला ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने भी आयुष्मान योजना की लापरवाही कई बैठकों में उठाए जाने की बात कही। कहा कि फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही है।
एमएलसी ने प्रगति पूछी
भाजपा एमएलसी मोहित बेनीवाल ने केंद्रीय विद्यालय की प्रगति पूछी, जिस पर डीएम ने बताया कि प्रस्तावित कृषि भूमि को स्वीकृति नहीं मिली है। विद्यालय के लिए नई भूमि तलाश की जा रही है, जिसका कार्य एक माह में पूरा कर लिया जाएगा। अस्थायी रूप से विद्यालय वीवी इंटर कॉलेज में संचालित करने का प्रस्ताव भेजा गया है।

सपा एमएलसी किरणपाल सिंह कश्यप ने कहा कि शामली–भौराकला मार्ग पर सर्वोदयी आश्रम के लिए विधायक निधि से बिजली कनेक्शन के लिए धन दिया गया है, लेकिन विभागीय अधिकारी पास की कॉलोनियों तक खंभे लगाने का दबाव बना रहे हैं।

बैठक में रह रहे मौजूद

बैठक में विधायक नाहिद हसन, डीएम अरविंद कुमार चौहान, सीडीओ विनय तिवारी, एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संचालन परियोजना निदेशक प्रेमचंद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें