फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कमरे में लगी आग, सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के अमन गार्डन मोहल्ला में रहने वाले राशिद के मकान के एक कमरे में मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। आग लगने से कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।पीड़ित ने बताया कि वह घर के दूसरे कमरे में सो रहा था। अचानक शोर सुनकर उसकी नींद खुली और उसने देखा कि कमरे में आग की लपटें उठ रही हैं। मोहल्ले के लोग तुरंत दौड़े और शोर मचाते हुए मदद के लिए आए।
विज्ञापन

इस घटना में एक बकरी भी आग की चपेट में आ गई, जिसे गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। पूरे मकान में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे राशीद को करीब 40 हजार रुपए का नुकसान हुआ।
मोहल्ले के लोगों ने आग बुझाने के लिए पानी और अन्य साधनों का उपयोग किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें