फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नए नलकूप से घरों में पहुंचा रेत वाला गंदा पानी, नागरिक परेशान

Wed, 06 Dec 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के वार्ड छह में टंकी से निकलता गंदा पानी।
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका परिषद की ओर से मोहल्ला आजाद चौक वार्ड छह में लगाए गए नए नलकूप के पानी को साफ किए बिना ही सीधे घरों की पाइप लाइन से जोड़ दिया गया। इससे लोगों के घरों में लगी पानी की टंकी और टैंकों में पानी के साथ रेत भी भर गया। टंकियों में गंदा पानी आया तो लोगों ने इस पर रोष जताया। लोग घरों में रखे टैंक में जमा हुए रेत को साफ करने में लगे रहे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आजाद चौक वार्ड छह में पुराना नलकूप करीब छह माह पहले खराब हो गया था। नलकूप खराब होने से लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। नगरपालिका ने नजदीक के दूसरे वार्ड में स्थित नलकूप से इस वार्ड के करीब 400 घरों की पेयजल पाइप लाइन जोड़ा, लेकिन पानी का प्रेशर कम होने के कारण रात को दो बजे जागकर जैसे तैसे पानी भरना पड़ता था। इसके बाद करीब दो माह पहले नलकूप के नए बोरिंग का कार्य शुरू हुआ था। बोरिंग का कार्य पूरा होने के बाद भी एक माह से नलकूप चालू नहीं किया गया था।
बताया गया है कि सोमवार को नए नलकूप को चालू किया गया, लेकिन उससे पहले बोरिंग को चलाकर पानी को साफ नहीं किया और सीधे वार्ड के घरों से पाइप लाइन जोड़कर पेयजल की आपूर्ति शुरू कर दी। बोरिंग को चलाकर पहले पानी साफ न करने का नतीजा ये हुआ कि रेतीला गंदा पानी लोगों के घरों में पहुंच गया, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग टैंकों से रेत साफ करने में लगे रहे।
विज्ञापन

ये बोले वार्डवासी-
कालू कुरैशी ने बताया कि कई महीने से पानी की समस्या बनी हुई है। नगरपालिका ने अब नया नलकूप चालू किया तो टंकियों से रेत वाला गंदा पानी आ रहा है, जिससे टैंक में भी रेत भर गया है। नगरपालिका को पहले बोरिंग को चलाकर पानी को साफ करना चाहिए था।
इकराम का कहना है कि करीब छह माह बाद नया नलकूप चालू हुआ, पर साफ पानी अभी भी नहीं मिला। नगरपालिका ने नए नलकूप का पानी साफ करने में लापरवाही बरती और घरों में रेतीला पानी पहुंचा दिया। टंकियों में भी गंदा पानी आ रहा है। इस समस्या का समाधान होना चाहिए।
सलीम ने बताया कई महीने से पेयजल की किल्लत से जूझ रहे है। एक माह पहले नए नलकूप का बोरिंग हो गया था, पहले तो उसे चालू नहीं किया जा रहा था। अब उसे चलाया तो उसका पानी साफ किए बिना ही घरों की पाइप लाइन से जोड़ दिया। इससे टैंक में भी रेत भर गया।
आजाद चौक वार्ड छह में नए नलकूप के पानी में रेत आने की शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। नागरिकों को साफ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। - रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका शामली।
वार्ड छह की सभासद फिरदौस ने बताया कि नागरिकों ने नए नलकूप के पानी से रेत वाला गंदा पानी आने की समस्या बताई है। इस समस्या के समाधान के लिए पालिका के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें