फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गन्ने से भरी बुग्गी पलटी, शहर में पांच घंटे तक लगा रहा जाम

Wed, 06 Dec 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली धीमान पुर फाटक पर पलटी पडी गन्ने से भरी बुग्गी
विज्ञापन
शामली। धीमानपुरा रेलवे फाटक के पास गन्ने से भरी भैंसा बुग्गी ओवरलोड होने के कारण पलट गई। बुग्गी के पलटने से एक किसान घायल हो गया। मार्ग पर करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा। वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बनत निवासी इलमचंद ने बताया कि वह गांव से भैंसा बुग्गी में गन्ना लेकर शामली शुगर मिल के लिए आ रहा था। जैसे ही वह धीमानपुरा फाटक के पास पहुंचा तो ओवरलोड होने के कारण गन्ने से भरी भैंसा बुग्गी पलट गई, जिससे गन्ने सड़क पर फैल गए। किसान इलमचंद भी घायल हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। इससे करीब पांच घंटे तक शहर जाम से जूझता रहा। मामले की सूचना पर पुलिस ने किसी तरह आवागमन सुचारु कराया। टीएसआई सुखविंदर सिंह ने किसानों से गन्ने से भरे वाहनों को ओवरलोड नहीं लाने की अपील की है, ताकि हादसों से बचा जा सके।

शामली धीमान पुर फाटक पर पलटी पडी गन्ने से भरी बुग्गी

शामली धीमान पुर फाटक पर पलटी पडी गन्ने से भरी बुग्गी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें